21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 15 जून से होगा मौसम में परिवर्तन, शुरू होगी मानसून की झमाझम तूफानी बारिश

IMD weather change from June 15 इटावा में 15 जून से मौसम में परिवर्तन होगा। कब तक 42 डिग्री तापमान का टॉर्चर आम लोगों को सहना पड़ेगा। इस दौरान गर्म हवाएं भी चल सकती है।

2 min read
Google source verification
आसमान से बरस रही आफत फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD weather change from June 15 आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 और 15 जून को तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक 3.3 ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 12 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। 15 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। तापमान में भी कमी आनी शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप, दर्द से चीखने पर ईंट से कुचला सर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया अस्पताल

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 12 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में 13 जून शुक्रवार कोल तापमान 32 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार 14 जून का तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। रविवार 15 जून का तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 16 जून का तापमान 29 से 38 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ ही 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 17 जून मंगलवार का तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 18 जून और 19 जून को 40 प्रतिशत और 20 जून को 55 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।