2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल की बच्ची से रेप, दर्द से चीखने पर ईंट से कुचला सर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया अस्पताल

5 year old girl raped कानपुर में 5 साल की बच्ची के साथ जो स्वयं की घटना हुई है। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने ईट से सर कुचल दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण में बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्ची को हैलेट में भर्ती कराया गया। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 11 Jun 2025, 1:03 PM IST

घटना की जानकारी देते डीसीपी साउथ फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस X

फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस 'X'

5 year old girl raped कानपुर में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।‌ पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और परिजनों से बातचीत की। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अच्छे उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्ची को हैलेट में भर्ती कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई है। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन: 18 की जगह दो ट्रेनों का संचालन, सड़क मार्ग से यात्रा करना दैनिक यात्रियों के लिए जानलेवा

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कस्बा निवासी पिता ने थाना में तहरीर देकर बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी दी है। अपने तहरीर में बताया है कि मोहल्ले का ही रहने वाला युवक ने उसकी 5 वर्ष की बेटी को चॉकलेट देने के बहाने मजार की तरफ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दर्द से चीख पड़ी बच्ची

बेटी के चीखने पर युवक ने मासूम के मुंह में पत्ता भर दिया। फिर भी दर्द के मारे मासूम की आवाज़ नहीं रुकी तो ईट से सर को कुचल दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त दक्षिण?

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 112 पर जानकारी मिली कि 5 वर्षीय मासूम बच्ची को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसीपी और थाना प्रभारी घाटमपुर मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर से बातचीत के बाद घायल बच्ची को अच्छे उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलट में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने गलत कार्य की आशंका जाहिर की

दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परिजनों ने बच्ची के साथ गलत कार्य होने की आशंका जताई है। डॉक्टरों की टीम परीक्षण कर रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम में गठित की गई। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।