इटावाPublished: Oct 29, 2023 06:15:33 pm
Narendra Awasthi
आईएमडी ने करवा चौथ 2023 के दिन, पूजा और चांद निकलने के समय के विषय में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शहर के हिसाब से इसके समय में मिनट का परिवर्तन आ सकता है।
करवा चौथ का चांद कब निकलेगा के विषय में मौसम विभाग ने इसके विषय में जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर को सूर्योदय 6:16 पर होगा जबकि सूर्यास्त 5:28 पर होगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। शहर के हिसाब से चांद निकलने के समय में कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है।