11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस-कंटेनर की भिड़ंत में 5 की मौत, 41 यात्री घायल

यूपी के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोरखपुर से अजमेर शरीफ जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 यात्री घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

इटावा

image

lokesh verma

Oct 23, 2022

major-accident-on-agra-lucknow-expressway-in-etawah-four-died-and-many-injured.jpg

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गोरखपुर से अजमेर शरीफ जा रही एक डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 41 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर से एक डबल डेकर बस अजमेर शरीफ जा रही थी। जैसे ही तेज रफ्तार डबल डेकर बस रात करीब तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले में सैफई के चैनल संख्या 103 के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी और डीएम घटनास्थल पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। हादसा इतना भीषण था कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे तक तीन क्रेन की सहायता से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़े - सुलतानपुर में ड्रेन में डूबीं पांच लड़कियां, चार के शव बरामद, एक की तलाश जारी

मरने वालों में तीन राजस्थान के

इस हादसे में 7 वर्षीय आशी उर्फ श्रेया निवासी आगरा, 35 वर्षीय हामिद अली पुत्र अयूब निवासी झुंझनूं राजस्थान, 52 वर्षीय सुमेर सिंह गुर्जर पुत्र छेथमल निवासी जयपुर और 32 वर्षीय सोनू चतुर्वेदी पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी करौली राजस्थान समेत पांच की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े - सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीएम योगी से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

अधिकारियों ने सैफई पीजीआई पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे के बाद डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पीजीआई सैफई पहुंचकर घायलों हाल जाना है। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।