
सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था तो मुख्यमंत्री की जुबान पर है। धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इटावा पहुंचे रामगोपाल यादव पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने 'इंडिया गठबंधन', मध्य प्रदेश चुनाव, ओपी राजभर पर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।
रामगोपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर बोलने से इंकार कर दिया। ओमप्रकाश राजभर का नाम सुनते ही उन्होंने कहा कि छोड़ो ना यार।
गठबंधन पर बोलने से इंकार किया
कांग्रेसी नेताओं के समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को लेकर दिए जा रहे बयान पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यह छुटे भैया नेता है। अखिलेश जवाब दे चुके हैं। मुझे कुछ नहीं कहना है।
Published on:
22 Oct 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
