24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनचेस्टर की 12 मंजिला इमारत में लगी आग

अर्नडेल शॉपिंग सेंटर के पास 12 मंजिली इमारत की नौंवी मंजिल में आग लग गई और फिर इमारत की अन्य मंजिलों तक भी फैल गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 31 Dec 2017, 1:03 PM IST

Fire,building,Manchester,

लंदन। मैनचेस्टर की एक 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की कई मंजिलों पर फैल गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्नडेल शॉपिंग सेंटर के पास 12 मंजिली इमारत की नौंवी मंजिल में आग लग गई और फिर इमारत की अन्य मंजिलों तक भी फैल गई। एक प्रवक्ता ने कहा कि आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है और धुएं से घुटन होने के चलते एक शख्स को अस्पताल ले जाया गया है।

दुकानदारों ने नॉर्दन क्वार्टर के ज्वाइनर स्ट्रीट पर दमकलकर्मियों को आग की लपटों पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते देखा। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटनास्थल पर 12 दमकलवाहन मौजूद थे और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी लेस गन ने कहा कि वहां पर काफी धुआं और मलबा था। मार्क डेनबी जो पास ही में खरीदारी कर रहे थे, उन्होंने बताया कि बहादुरी का काम करने के लिए लोगों ने दमकलकर्मियों की सराहना की।

घटना के बाद अग्नि सेवा ने ट्वीट कर बताया कि आग की लपटें कई मंजिलों में फैल गई हैं, लेकिन हमने इस पर काबू पा लिया है। इसने कहा कि पुलिस और पैरामेडिक्स सहित आपात सेवाओं ने शानदार काम किया है। मैनचोस्टर सेंट्रल की सांसद लुसी पावेल ने ट्वीट कर इमारत को सुरक्षित खाली करा लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हाई स्ट्रीट और टिब स्ट्रीट के बीच ज्वाइनर स्ट्रीट और चर्च स्ट्रीट में रोड बंद कर दिए गए।