26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: अश्लील पुतला उड़ाकर किया गया लंदन के मेयर सादिक खान का विरोध, शुरू हुआ विवाद

अभियान से जुड़े लोगों का आरोप है कि सादिक खान के कार्यकाल में अपराध का स्तर बिल्कुल नए स्तर पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 2 Sep 2018, 8:18 AM IST

Landon mayor

ब्रिटेन: अश्लील पुतला बनाकर किया गया लंदन के मेयर सादिक खान का विरोध, शुरू हुआ विवाद

लंदन। लंदन के मेयर सादिक खान का विरोध करने के लिए लोगों ने एक अनोखा तरीका निकाला। लंदन के कुछ निवासियों ने मेयर सादिक खान का विरोध करने के लिए 29 फुट लंबा और कम कपड़े पहने हुए एक गुब्बारा नुमा पुतला बनाया और उसे लंदन के संसद स्क्वायर के ऊपर उड़ा दिया। बिकनी नुमा इस ड्रेस में मेयर सादिक खान के उड़ते पुतले को देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

विरोध का अनोखा तरीका

शनिवार को संसद स्क्वायर के ऊपर मेयर सादिक खान का बिकनी पहने हुए पुतला जब उड़ते हुए नजर आया तो देखने वालों की आँखें फटी रह गईं। बताया जा रहा है कि यह मेयर सादिक खान खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन था। इसका लक्ष्य 2020 के चुनावों में सादिक खान को मेयर की दौड़ से बाहर करना है। आयोजकों का कहना है कि वह ब्रिटेन की राजधानी में अपराध को कम करने में असफल रहे हैं। इस अभियान से जुड़े लोगों का आरोप है कि सादिक खान के कार्यकाल में अपराध का स्तर बिल्कुल नए स्तर पर पहुंच गया। लंदन में लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते । बता दें कि सादिक खान के मेयर बनने के बाद लंदन में कानून-व्यवस्था की स्थिति ख़राब हुई है। इस साल अब तक लंदन में साल 81 हत्याएं हुई हैं।

तीन हजार लोगों ने दिया चंदा

इस गुब्बारे नुमा पुतले को बनाने और इसकी उड़ान के लिए करीब तीन हजार लोगों ने 55 हजार पोंड से अधिक की रकम दान में दी है। यह गुब्बारा 'मेक लंदन सेफ अगेन' अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। इस अभियान के आधिकारिक पेज पर कहा गया है कि, ‘'अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लंदन यात्रा के दौरान ‘बेबी ट्रंप’ गुब्बारे को वहां से उड़ान भरने की अनुमति मिली थी, तो आइये अब ‘बेबी खान’ के गुब्बारे को उड़ाएं और देखें कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबके लिए है।’

दर्शकों की रूचि

सिटी हॉल ने प्रदर्शनकारियों को ब्लींप कार्टून उड़ाने की अनुमति दी और शनिवार की सुबह तक 9,000 लोगों ने इसे देखने के लिए फेसबुक पर रुचि व्यक्त की थी। हालांकि संसद स्क्वायर पर जब इसे उड़ाया गया तो इसे देखने कम लोग ही जुटे।

सादिक खान की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश मीडिया की खबरों में बताया गया है कि सादिक खान इस अभियान से कुछ परेशान दिखे। सादिक खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,"अगर लोग अपने शनिवार को पीले रंग की बिकनी में देखकर बिताना चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है।"