19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Pilibhit / राहुल के बचाव मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेंं, जानिए क्या है मामला

राहुल के बचाव मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेंं, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए गए भाषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर हमलावर है तो कांग्रेस कार्यकर्ता बचाव में मोर्चा संभाल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Aug 2018, 3:28 PM IST

rahul gandhi

राहुल के बचाव मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेंं, जानिए क्या है मामला

पीलीभीत। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए गए भाषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी विदेश मेंं जाकर अपने देश की साख गिराने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब भाजपा का जवाब देने के लिए राहुल गांधी के भाषण के पक्ष में आवाज उठाना शुरू कर दी है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान ने कहा कि आर.एस.एस और भाजपा हिंन्दुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को अलग करने का प्रयास कर रही है, जिससे यह भी लग रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में किसी भी हद तक जा सकती है। राहुल में जर्मनी में जो कुछ कहा उसमें गलत कुछ भी नहीं।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीजर्मनी में कहा था कि आज देश में नौकरी की नहीं है, किसान सुसाइड कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर किसी का विकास हो। इसी भाषण के बाद भाजपा राहुल पर हमलावर है।

भाजपा, आरएसएस पर निशाना

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान ने आर.एस.एस और भाजपा पर निशाना साधते हुए लोगों से कहा कि वह भाजपा, आरएसएस के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के किसानों, नौजवानों और व्यापारियों का भला करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश की राजनीति में सुधार करना है, तो राष्ट्रीय चुनाव आयोग को सभी छोटे बड़े नेताओं की शिक्षा व योग्यता पर ध्यान देना चाहिए। राजनीति में कोई भी छोटे बड़े चुनाव हों उसमें नेता की शिक्षा योग्यता कम से कम ग्रेजुएट होनी चाहिए। बिना योग्यता के व्यक्ति को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा जो व्यक्ति जेल में बंद हैं उसे चुनाव लड़ने नहीं देना। यदि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस मामले में ध्यान दे तो देश की राजनीति में सुधार हो सकता है और देश का विकास भी तभी मुमकिन है। चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए कि देश की जनता विकास चाहती है।

ये रहे उप्‌स्थित

इस मौके पर शाहिद खान, मोइन खान, पंकज, वारिस, अलीराम सागर, आसिम अली, अमान खान, सिकंदर अली, फ़िरोज़ खान, अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।