19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sultanpur / सदी के सबसे लोकप्रिय नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

सदी के सबसे लोकप्रिय नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेई की याद में पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 2:44 PM IST

former pm atal bihari vajpayee lokpriya neta

सदी के सबसे लोकप्रिय नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

सुलतानपुर. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की याद में पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में आज विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित उपस्थित जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने कहा अटल जी ने अपना पूरा जीवन भारत मां के गौरव और सम्मान के लिए जिया। उन्होंने शब्दों को आचरण में ढाला था। उनकी यादें उनके अभूतपूर्व कार्य हमको अंधकार के खिलाफ उजियारा देते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा उनकी कथनी व करनी में कभी अंतर नहीं दिखा। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। अपना दल पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवराम पटेल ने युग पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा वह हिन्दुस्तान के नहीं विश्व के नेता थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अटल को महान नेता बताया

आप पार्टी के महासचिव राम विलास तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दी का महान नेता बताया और कहा वह विपक्षियों को भी गले लगाने में गुरेज नही करते थे। समाज सेवी करतार केशव यादव एवं भारत भारती संस्था के संस्थापक सुन्दर लाल टंडन ने उन्हें राजनीति का पुरोधा बताया और उनके संस्मरण को साझा किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा उनके दिखाये रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। छंगू ने उनको राजनीति का संत बताया। श्रद्धांजलि सभा को डा० एम०पी० सिंह, विधायक सीताराम वर्मा एवं सूर्यभान सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, डा० सीताशरण त्रिपाठी , पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डा० अनुराग पांडे, अजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे ने अटल जी की कविताएं तथा उनके संस्मरण को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता बताया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री शशीकांत पांडे ने किया। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन विजय मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतबख्श सिंह चुन्नू, महामंत्री कृपा शंकर मिश्र, सुभाष चन्द्र,डा०के०सी० त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी,अखिलेश जायसवाल, डा० रामजी गुप्ता, एम०पी० त्रिपाठी एड०,पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसी क्रम में घनश्याम चौहान, अजीत यादव,प्रदीप शुक्ला, संजय सिंह सोमवंशी, लाखन सिंह,गांधी सिंह, राम दुलार पाठक,पन्नालाल जायसवाल, वेद प्रकाश उपाध्याय चैम्पियन, अजय सिंह लीडर, इन्द्रदेव मिश्रा ,देवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप पांडे, शेष कुमार सिंह, रजनीश मिश्र,दिनेश चौरासिया, मनीष जायसवाल,प्रवीण मिश्रा, विनोद मिश्रा,लक्ष्मी सिंह, कमला सिंह ,मीना पांडे,नन्दिनी सिंह, खुशबू पांडे, बृजभूषण मिश्रा, लाल बहादुर शास्त्री,संदीप जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह , वीरेंद्र भार्गव, रमेश तिवारी, अमरनाथ मिश्रा आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।