29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Optional Subjects: UPSC में भूल से भी न चुनें ये ऑप्शनल सब्जेक्ट्स

संघ लोक सेवा आयोग में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ ऑप्शनल सब्जेक्ट का ध्यान रखना होता है। अभ्यर्थियों को इन सब्जेक्ट्स का चयन बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए क्योंकि ये सब्जेक्ट्स 500 मार्क्स के होते हैं, जबकि कुल मार्क्स 2025 होते हैं। ऐसे में ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के मार्क्स का असर फाइनल स्कोर पर पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Feb 2024, 6:19 PM IST

optional_subjects.jpg

Optional Subjects

UPSC Optional Subjects: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यूपीएससी क्रैक करने के बाद आईएएस, आईपीएस, आईईएस और आईएफएस अधिकारी के रूप में चयन होता है। हर साल लाखों की तादाद में युवा यूपीएससी की तैयारी में जुटते हैं। लेकिन सफलता हर किसी के हाथ नहीं आती। जितनी कठिन यूपीएससी की परीक्षा होती है, उतनी ही मेहनत इस परीक्षा की तैयारी में लगती है। मेहनत करने के साथ-साथ आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। इसमें से एक है, ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन।


यूपीएससी की परीक्षा में सफलता दिलाने में ऑप्शनल सब्जेक्ट की बड़ी भूमिका होती है। अभ्यर्थियों को इन सब्जेक्ट्स का चयन बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए क्योंकि ये सब्जेक्ट्स 500 मार्क्स के होते हैं, जबकि कुल मार्क्स 2025 होते हैं। ऐसे में ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के मार्क्स का असर फाइनल स्कोर पर पड़ता है।


यूपीएससी के कुल 48 उपलब्ध विषयों में से 2 ऑप्शनल विषय चुनना होता है। जानकारों की मानें तो इन सब्जेक्ट को चुनने से पहले मार्क्स की तुलना में अपनी रूचि और बैकग्राउंड को ध्यान में रखें। जो विषय आपको अच्छे से समझ आते हैं उन्हें ही चुनें।

बता दें, 2019 के एक डाटा के आधार पर ये सभी सब्जेक्ट्स हाई स्कोर करने में टॉप पर हैं।

बता दें, 2019 के एक डाटा के आधार पर ये सभी साहित्य बेस्ड सब्जेक्ट्स हाई स्कोर करने में टॉप पर हैं।

इसके अलावा कुछ लोग हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस का भी चयन करते हैं। ये दो ऐसे विषय हैं, जिन्हें हम प्राइमरी स्कूल से पढ़ रहे होते हैं। साथ ही इन दोनों ही विषय में बहुत से युवाओं की रूचि होती है।


नोट:ये लेख एक डाटा से मिले रिजल्ट के आधार पर लिखी गई है। यह लेख किसी बात का दावा नहीं करती। ऑप्शनल सब्जेक्ट्स चुनने से पहले आप एक्सपर्ट और अपने शिक्षकों से बात करें।