दिल्ली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया लॉ टैस्ट (आइलैट) रविवार को आयोजित हुआ। इस बार एग्जाम पिछले साल से टफ था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग्जाम में पांचों सब्जेक्ट्स को ओवरऑल कंपेयर किया जाए, तो पेपर डिफिकल्ट और लैंदी दिखाई देता है। इसमें सबसे ज्यादा मैथ्स और इंग्लिश सेक्शन टफ रहा। इंग्लिश में कई ऐसे सवाल पूछे गए जो बेहद क्लोज थे। इन ट्रिकी सवालों के आंसर लिखने में जिन स्टूडेंट्स ने जल्दबाजी दिखाई होगी, उन्हें अच्छा स्कोर करना मुश्किल होगा। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स दोनों का मानना है कि पेपर में सबसे अच्छा पोर्शन जनरल नॉलेज का रहा। जिसमें करंट जीके के सवालों का हिस्सा सबसे ज्यादा था।