यूपी पीएसी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23,520 पदों वाली पुलिस एवं UP PSC Constable Exam 2018 को रद्द कर नए सिरे से आयोजित करने की मांग में दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने आर्डर में कहा कि दूसरी पारी में एक जैसा पेपर आ जाने से यह नहीं कहा जा सकता कि पेपर लीक हो गया था।