17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bad news: छात्रों को लगा झटका! SSC की 3 बड़ी भर्ती हुई रद्द, देखें 

SSC Bharti 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट भर्ती फेज 10 और 12 में कुछ पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने रद्द की गई परीक्षा की जानकारी वेबसाइट पर दी है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 31 Jul 2024, 3:57 PM IST

SSC Bharti

SSC Bharti 2024: एसएससी 2024 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बुरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट भर्ती फेज 10 और 12 में कुछ पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। यह भर्ती कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत अपर डिविजनल क्लर्क/सब ऑफिसर के पद पर होनी थी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने रद्द की गई परीक्षा की जानकारी वेबसाइट पर दी है।

आधिकारिक वेबसाइट पर दी जानकारी (SSC Bharti Cancellation Notice)

एसएससी ने रद्द की गई भर्ती की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, जिसका पता है ssc.gov.in। एसएससी ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फील्ड ऑफिसर की 3 वैकेंसी को भी फिल्हाल रद्द करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं UPSC की नई अध्यक्ष प्रीति सूदन, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर इन विशेष प्रोजेक्ट में रहा है बड़ा योगदान

क्यों रद्द हुई भर्ती (Sarkari Naukri)

एसएससी ने ‘सेलेक्शन पोस्ट’ 2022 (चरण 10) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के दो पदों (कोड- NR18722) पर होने वाली भर्ती को भी रद्द कर दिया है (SSC Jobs 2024)। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने इसका नोटिफिकेशन भी अपनी वेबसाइट पर जारी किया है और कहा है कि प्रशासनिक कारणों से पोस्ट रद्द कर दी गई है।

यूपी बिहार से ही करीब 3 लाख छात्रों ने किया था आवेदन

एसएससी की यह भर्ती परीक्षा 20,21,25 और 26 जून को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए यूपी बिहार से करीब 3 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे। बता दें, उत्तर प्रदेश और बिहार से 10वीं पास 1,64,705, 12वीं पास 90,200 और ग्रेजुएट 1,00,636 अभ्यर्थी थे। ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। रोजगार की तलाश में बैठे युवाओं के लिए ये बड़ा झटका है।