STET की परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 50% अंक लाने होंगे। वहीं पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अति पिछड़ा वर्ग को 42.5%, एससी/एसटी को 40%, दिव्यांग और महिलाओं को भी 40% अंक लाने होंगे। बता दें, STET परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 में पास सभी अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट जीवन भर वैध रहेगा।