
BSEB
बिहार बोर्ड में कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र जल्दी करें, आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result) जारी होने के बाद अब कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल तय की गई थी। वहीं बाद में इसे बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दिया गया।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 23 मार्च को जारी कर दिए गए थे। इस परीक्षा में साइंस विषय के टॉपर मृत्युंजय कुमार (BSEB Toppers) ने टॉप किया था। वहीं आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया था और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया था।
वैसे विद्यार्थी जो इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 2 विषय में फेल हो गए हों, वे इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा-2024 (Intermediate Compartmental Exams) दे सकते हैं। दो विषय से ज्यादा में फेल होने वाले छात्र ये परीक्षा नहीं दे सकते हैं। मालूम हो कि BSEB ने कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दी गई है। छात्रों से अनुरोध है कि जल्द-से-जल्द आवेदन कर दें।
इंटरमीडिएट का कोई छात्र यदि अपने अंक से संतुष्ट नहीं है तो उस विषय की उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटनी कराने के लिए समिति की वेबसाईट bsebinter.org और biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन दे सकता है। छात्र एक या एक से अधिक विषय की स्क्रूटनी करा सकते हैं। पूर्व में स्क्रूटनी कराने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दिया गया। प्रति कॉपी की स्क्रूटनी के लिए छात्रों को 120 रुपये देने होते हैं।
Updated on:
7 Apr 2024, 9:05 AM IST
Published on:
7 Apr 2024, 9:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.