सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा (CSIR UGC NET Exam Date) जेआरएफ और विभिन्न विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस) असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है। बता दें, यूजीसी नेट परीक्षा की तरह सीएसआईआर यूजीसी नेट के स्कोर का इस्तेमाल भी पीएचडी में दाखिला (PhD Admission) के लिए किया जाता है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 25, 26 और 27 जून को होगी। वहीं इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 मई थी। इस परीक्षा का आयोजन अन्य प्रवेश परीक्षा की तरह एनटीए ही कराती है।