नई दिल्ली। गेट परीक्षा 2021 (GATE Exam 2021) में अगर आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन करा लें। दरअसल, इइस परीक्षा की लास्ट डेट (Last Date) नजदीक है। ऐसे में इस एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को इसकी आधिकारिक साइट appsgate.iitb.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद यहां पर मौजूद फॉर्म को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।