11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB Group D Admit Card 2018 परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होंगे प्रवेश पत्र, जानिए कब से शुरू होगी परीक्षा…

RRB Group D Admit Card 2018...

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jul 17, 2018

RRB Group D Admit Card 2018...

RRB Group D Admit Card 2018...

RRB Group D Admit Card 2018: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर आरआरबी रेलवे समूह डी प्रवेश पत्र जारी करेगा। आवेदन छंटनी संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन की स्थिति भी अभ्यर्थी देख सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी और अन्य त्रुटियों के चलते फार्म निरस्त भी किए गए हैं। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर, रेलवे भर्ती एडमिट कार्ड अपलोड किये जायेंगे। परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने पहचान प्रमाण और एक तस्वीर ले जानी अनिवार्य है। परीक्षा के लिए अपने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर ही जाएं।

RRB Group D Admit Card 2018 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) RRB Group D Admit Card और RRB Group C Admit Card ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जारी करेगा। 11 जुलाई को आरआरबी द्वारा आवेदन की स्थिति जाँच प्रक्रिया समाप्त होने की सुविधा के बाद RRB Group D Hall Ticket जारी किए जाएंगे। आरआरबी ने घोषणा की कि आवेदन की स्थिति की जांच करने की आखिरी तारीख जुलाई 2018 है। आरआरबी के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है RRB Group D Exam अगस्त महीने में शुरू की जा सकती है। भर्ती परीक्षा में लंबा समय लगेगा। ऑनलाइन परीक्षा होने और परीक्षा केंद्रों की कमी के चलते परीक्षा कार्यक्रम लगभग 1 महीने से ऊपर चल सकता है। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम के अंदर इस बार 2 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। ढाई करोड़ के लगभग आवेदन पुरे देश भर से ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड को आवेदन प्राप्त हुए हैं।

How To Download Railway RRB Group D Admit Card

सबसे पहले अभ्यर्थी को Railway Group D Admit Card Download करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा। यहाँ मेनू में Recruitment पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद जहाँ से आपने आवेदन किया उस Name of RRBs पर क्लिक करना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB Railway Group D Admit Card का लिंक देखकर उस पर क्लिक करना होगा। यहाँ बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित मांगी गई जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके बाद सबमिट करने के साथ ही स्क्रीन पर RRB Group D Hall Ticket दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।