2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू, इतने स्टूडेंट्स ने लिया भाग

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य की कंपार्टमेंटल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jul 31, 2018

JAC 10th, 12th Compartmental Exam 2018

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू, इतने स्टूडेंट्स ने लिया भाग

JAC Compartmental Exam 2018: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य की कंपार्टमेंटल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। परीक्षा आयोजित करवाने के लिए मैट्रिक के लिए 67 परीक्षा केन्द्र और इंटर के 58 केन्द्र बनाए गए है। इस बार 10वीं की कंपार्टमेंटल एग्जाम में 34,322 स्टूडेंट्स शामिल हुए है। वहीं 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स में कुल 42,200 परीक्षार्थी शामिल हुए है। इनमें सबसे अधिक साइंस स्ट्रीम से 19683 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं कॉमर्स से 5394 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार कला से 17123 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है।

सबसे अधिक परीक्षार्थी धनबाद जिलें से
इस परीक्षा में सबसे अधिक धनबाद जिले और सबसे कम खूंटी के परीक्षार्थी शामिल होंगे। धनबाद से मैट्रिक में छह केंद्रों पर 3156 व इंटर में 4999 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। जबकि खूंटी जिले में मैट्रिक में 365 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां इंटर में सिर्फ 273 परीक्षार्थी हैं। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में कुल 76,522 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

रांची में मैट्रिक के छह व इंटर के पांच सेंटर
रांची जिला में मैट्रिक की पूरक परीक्षा के लिए छह सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार इंटर तीनों स्ट्रीम के लिए पांच सेंटर निर्धारित किए गए हैं। इंटर कला से 904, साइंस से 2712 और कॉमर्स से 964 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए है। राज्य भर में इंटर के तीनों स्ट्रीम में सबसे कम कॉमर्स स्ट्रीम में सिमडेगा और पाकुड़ से सिर्फ 14-14 स्टूडेंट्स हैं। वहीं अधिक साइंस में रांची से 2712 हैं। गोड्डा से कॉमर्स में 18 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए है।

TNPSC Group 4 Result हुआ जारी, बस एक क्लिक में यहां से करें डाउनलोड
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) Group 4 एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। TNPSC ने इस परीक्षा का आयोजन इस साल 11 फरवरी को किया था। आयोग जल्द ही उम्मीदवारों की मार्क्सशीट जारी करेगा।