30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में प्रैक्टिस करने से पहले एमबीबीएस स्टूडेंट्स को देनी होगी ये एग्जाम

ये परीक्षा भारत में प्रैक्टिस करने से पहले सभी स्टूडेंट्स को देनी अनिवार्य होगी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारत या विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले स्टूडेेंट्स को डॉक्टर के रूप में भारत में प्रैक्टिस करने की अनुमति प्रदान करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Jun 2023, 3:42 PM IST

next.jpg

विदेश से MBBS कर भारत आनेवाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है, अब वे भी INDIA में प्रैक्टिस कर सकेंगे, बस इसके लिए उन्हें एक एग्जाम देना होगी, जिसका नाम नेशनल एग्जिट टेस्ट है, जो संभवता 2024 में होगी और इसे Indian Institute of Medical Sciences New Delhi द्वारा आयोजित करा सकता है।

आपको बतादें कि भारत से हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं, क्योंकि भारत की अपेक्षा अन्य कुछ देशों में मेडिकल की पढ़ाई सस्ती है, इस कारण जो स्टूडेंट्स यहां मेडिकल की पढ़ाई किसी कारणवश नहीं कर पाते हैं, वे विदेश जाते हैं। चूंकि वहां की पढ़ाई और यहां की पढ़ाई में काफी अंतर है, इस कारण विदेश से डॉक्टर बनकर आनेवाले स्टूडेंट्स को भारत में प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होती है। लेकिन अब वे National Exit Test देकर भारत में प्रैक्टिस कर सकते हैं।

नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी अधिनियम के तहत नेशनल एग्जिट टेस्ट एबीबीएस अंतिम वर्ष की सामान्य योग्यता परीक्षा के रूप में लागू किया जाएगा। ताकि देश-विदेश से पढक़र आए मेडिकल स्टूडेंट्स को आधुनिक चिकित्सा की प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस मिल जाए, NEXT परीक्षा विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा यानी FMGE को रिप्लेस करेगी।

एमबीबीएस अंतिम वर्ष के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट परीक्षा सितंबर 2024 में की जा सकती है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की जगह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स नई दिल्ली इस परीक्षा को करा सकता है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास होगा, वह भारत में भी प्रैक्टिस कर सकेगा।

स्पेशल रूप से करनी पड़ेगी तैयारी
नेशनल एग्जिट टेस्ट देने के लिए स्टूडेंट्स को स्पेशल तैयारी करनी पड़ेगी, इसके लिए मेन एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट भी देना होगा, इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को पर्याप्त समय भी दिया जाएगा। ये परीक्षा उन सभी स्टूडेंट्स के लिए एक समान रूप से आयोजित होगी, जो स्टूडेंट्स चाहे देश में रहकर पढ़ें हो या फिर विदेश से पढ़ाई करके आए हों। ये एग्जाम एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले स्टूडेेंट्स लास्ट ईयर की पढ़ाई के दौरान या पढ़ाई पूरी करने के बाद दे सकते हैं। ये परीक्षा भारत में प्रैक्टिस करने से पहले सभी स्टूडेंट्स को देनी अनिवार्य होगी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारत या विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले स्टूडेेंट्स को डॉक्टर के रूप में भारत में प्रैक्टिस करने की अनुमति प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने अलॉट की सीटें, आप भी चेक करें अपना नाम