
UP Board Results 2019
MPBSE 10th 12th Results 2019: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मई माह के दूसरे सप्ताह में 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर सकते हैं। ये रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष एमपी में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष लगभग सात हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, इनमें से हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केंद्र और हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से अधिक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 7.5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
ऐसे करें परीक्षा परिणाम चेक
Step 1 - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in ओपन करें।
Step 2 - यहां होमपेज पर ही आपको MP Board Results 2019 का लिंक दिखाई देगा।
Step 3 - इस लिंक पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरकर सब्मिट करें।
Step 4 - सब्मिट करने पर एक नया पेज ओपन होगा, जिस पर छात्रों को उनकी मार्कशीट दिखाई देगी। इस मार्कशीट को डाउनलोड़ कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
SMS के जरिए भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी आप मोबाइल SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न प्रकार मैसेज लिख कर भेजना होगा।
Updated on:
6 May 2019, 5:55 PM IST
Published on:
6 May 2019, 5:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.