25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET 2019: उड़ीसा के छात्रों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित

NEET 2019
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 May 2019, 7:01 PM IST

CBSE Result 2019

CBSE Result 2019

उड़ीसा के छात्रों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण खबर है। साइक्लोन फानी के चलते उड़ीसा में NEET 2019 का 5 मई 2019 को होने वाला एग्जाम रद्द कर दिया गया था, इस एग्जाम की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब उड़ीसा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2019 की परीक्षा 20 मई, 2019 को आयोजित की जाएगी।

उड़ीसा में NEET 2019 की परीक्षा दे रहे उम्मीदवार अब 20 मई 2019 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक उपस्थित हो सकेंगे। शीघ्र ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने तूफान के चलते वहां राहत कार्य चलाने की हवाला देते हुए नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। देश के अन्य स्थानों पर नीट की परीक्षा यथावत आयोजित की गई थी। NTA ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 5 मई 2019 को अन्य क्षेत्रों के लिए NEET 2019 का आयोजन किया था। इस परीक्षा में लगभग 13 लाख उम्मीदवार ने एग्जाम दिया था।

बदले गए थे परीक्षा केन्द्र
इससे पहले भी NTA ने लोकसभा चुनावों और ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए कई उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र बदल दिया था। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई थी कि जिनका परीक्षा केंद्र बदला गया है वे आधिकारिक वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और नया एग्जाम सेंटर भी चेक कर लें।