29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET MDS Admit Card: नीट एमडीएस का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नीट एमडीएस (NEET MDS) की परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें दो भाग ‘ए’ और ‘बी’ हैं। भाग ए में 100 सवाल रहेंगे और भाग बी में 140 प्रश्न पूछे जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 15 Mar 2024, 6:54 PM IST

neet_admit_card.jpg

NEET MD Admit Card

NEET MDS Admit Card 2024 Download Link: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) नीट एमडीएस (Master OF Dental Surgery) परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 18 मार्च को किया जाएगा।


यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी और तीन घंटे तक चलेगी। नीट एमडीएस (NEET MDS) की परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें दो भाग ‘ए’ और ‘बी’ हैं। भाग ए में 100 सवाल रहेंगे और भाग बी में 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा।


उम्मीदवारों ने दावा किया है कि उत्तर पूर्व में NEET MDS 2024 के लिए कोई एग्जाम सेंटर नहीं है, इसलिए यह परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई। उम्मीदवारों ने स्वास्थ्य मंत्रालय से परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। हालांकि, मंत्रालय ने परीक्षा स्थगित करने का कोई फैसला नहीं लिया, जिसके बाद छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा था कि केंद्र इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए ज्यादा उपयुक्त है। इधर, केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उत्तर पूर्व में परीक्षा केंद्र हैं। ये केंद्र शिलांग, नाहरलागुन, कोहिमा, आइजोल, गुवाहाटी और कोलकाता में हैं।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें