
NEET PG Exam Guidelines: आज देशभर के विभिन्न केंद्रों पर NEET PG परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधे घण्टे पहले पहुंच जाए। परीक्षार्थी सेंटर पर जाने से पहले NBE द्वारा जारी दिशा-निर्देश को अच्छे से जान लें। किसी प्रकार की जानकारी के लिए NBE की आधाकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
परीक्षा में 2 लाख 28 हजार छात्र शामिल होंगे। यह परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री के लिए स्टूडेंट्स को अपने साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स औक एडमिट कार्ड लेकर जाने होंगे। इनके न होने पर आपको अंदर जाने से रोका जा सकता है। पेपर लीक व नकल जैसी घटनाओं से बचने के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर पूरी तैयारी कर ली गई है। NBEMS इस परीक्षा को लेकर काफी गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा के केंद्र (NEET PG Exam Centre) में कटौती की गई है, देशभर के 185 शहरों में 500 केंद्र बनाए गए हैं। नीट पीजी परीक्षा सिर्फ एक दिन यानी कि 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे। हर सवाल के लिए अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को हर सवाल के साथ दिए गए 4 विकल्पों में से सही जवाब चुनना होगा। नीट पीजी 2024 परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल nbe.edu.in पर चेक कर सकते हैं।
Updated on:
11 Aug 2024 09:25 am
Published on:
11 Aug 2024 09:25 am
