22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Exam / Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019 यहां से करें डाउनलोड, परिणाम जारी

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019 यहां से करें डाउनलोड, परिणाम जारी

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 9 May 2019, 4:44 PM IST

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019 : राजस्थान डाइट बोर्ड द्वारा जल्द ही पांचवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी और विद्यालयों में मतदान केंद्र बने होने के कारण रिजल्ट अपडेट होने में थोड़ा समय लगा है। पांचवी बोर्ड परिणाम की घोषणा आज 9 मई को की गई है। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी डाइट की आधिकारिक वेबसाइट पर या थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जा सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajrmsa.nic.in पर जारी किए गए हैं।

Rajasthan Diet Board Class 5th Result 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि पिछले साल सभी जिलों की डाइट ने अलग -अलग तिथियों को परिणाम जारी किए थे। Rajasthan Class 5th Board Result 2019 पिछले साल 1 मई से जारी होना शुरू हो गए थे। इसके अलावा 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 से 25 मई के बीच और दसवीं का परिमाम जून के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। आरबीएसई कक्षा 8 वीं बोर्ड रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान में कक्षा 5वीं की परीक्षा में सभी जिलों से करीब 15 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

How To Check Class 5th Board Result 2019
पांचवीं बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद डाइट के मेनू पर क्लिक करें। यहां डेट के होम पेज पर क्लिक करने के साथ ही पांचवीं बोर्ड रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में रोल नंबर की डिटेल मांगी जाएगी, मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। परिणाम डाइट के अनुसार भी सीधे देखे जा सकते हैं। जैसे Jaipur Diet Class 5th Result 2019, Jodhpur Diet Class 5th Result इत्यादि। थर्ड पार्टी पर सीधे रोल नंबर दर्ज करके भी परिणाम डाउनलोड किए जा सकते हैं।