Rajasthan Police Constable Re-exam Admit Card 2018
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य, आरएसी, और वाहन चालक के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा अगले महीने जुलाई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए विभाग ने पहली बार ऑनलाइन माध्यम को चुना था लेकिन पहले ही चरण में हैकिंग जैसी घटनाओं के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पहले ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाती रही है। राज्य के सभी शहरों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।