29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE : परीक्षा केन्द्रों के लिए मांगे प्रस्ताव

RBSE : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (Rajasthan Board of Secondary Education) ने अगले साल होने वाली सालाना परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों (examination centres) पर मशक्कत प्रारंभ कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 1 Jul 2019, 3:37 PM IST

RBSE

RBSE

RBSE : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (Rajasthan Board of Secondary Education) ने अगले साल होने वाली सालाना परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों (examination centres) पर मशक्कत प्रारंभ कर दी है। इसके लिए प्रदेश के विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए है। बोर्ड अगले साल कुछ परीक्षा केन्द्रों को बंद करेगा और उसकी जगह नए परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि अगर कोई विद्यालय अपना परीक्षा केन्द्र परिवर्तित कराना चाहता है तो इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किए जा सकते हैं।

CBSE -10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाएं 2 से
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षाओं (CBSE Supplementary Exams) की तैयारी में जुट गया है। परीक्षाएं 2 जुलाई से प्रारंभ होंगी। इसमें बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं।

इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा देश में प्रयागराज, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, देहरादून, पंचकुला, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम रीजन में भी परीक्षाएं होंगी। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा २ जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी। बोर्ड विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करने के अलावा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा चुका है।