31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET EXAM 13 जून से स्टार्ट, यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए आपको लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ लिखकर सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Jun 2023, 3:11 PM IST

examcitysclip.jpg

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET EXAM के लिए City Intimation Slip 2023 जारी कर दी है। जो कैंडिडेट यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट फेज 1 एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे इस स्लिप को यूजीसी की साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको ugcnet.nta.nic.in लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ लिखकर सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

दरअसल यूजीसी नेट परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है, जिसे भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च और फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पास करना अनिवार्य होता है, ये परीक्षा 13 जून 2023 से शुरू होने वाली है, ये परीक्षा साल में दो बार होती है, एक बार जून माह में तो दूसरी बार दिसंबर माह में होती है, इस परीक्षा के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थानों से मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत नंबर लाने जरूरी है, वहीं जिन्होंने पीएचडी कर रखी है, उन्हें इन नंबरों में 5 प्रतिशत की छूट है।

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 31 साल से अधिक नहीं होना चाहिए, वहीं एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल और पीडब्ल्यूडी वर्ग वालों के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट रहती है, एलएलएम डिग्री वाले कैंडिडेट्स को आयु में 3 साल की छूट व सशस्त्र बलों में सेवा देने वाले कैंडिडेट्स को उस माह के पहले दस दिन तक जिसमें परीक्षा होनी है, सशस्त्र बलों में सेवा की अवधि के अधीन 5 वर्ष की छूट दी जाती है, यूजीसी नेट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

यूजीसी नेट 2023 फेज परीक्षा 13 जून से शुरू होकर 17 जून तक चलेगी, ये परीक्षा देशभर में कई सेंटरों पर आयोजित होगी, इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, अगर किसी प्रकार की दिक्कत आए तो फिर आप इस नंबर पर कॉल करके या इस मेल आईडी पर मेल भेज कर अपनी समस्या का हल पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Neet Result : यहां क्लिक कर देखें परिणाम, जानिये कितने नंबर आने पर मिलेगा अच्छे कॉलेज में एडमिशन