UPSC Prelims Exams: यूपीएससी निकालना हर किसी का सपना होता है। लेकिन यह परीक्षा काफी कठिन होती है। यूपीएससी की ओर से आयोजित CSE (Civil Service Exam) के पहले चरण की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाना है। यह एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसका परिणाम यूपीएससी सीएसई की फाइनल लिस्ट में नहीं जुड़ता है। हालांकि, दूसरे चरण की परीक्षा यानी कि मेन्स देने के लिए प्रीलिम्स में पास होना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम उन सवालों को आपसे साझा करेंगे जो पिछले साल की प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे गए थे।