24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Mains Exam की स्ट्रैटजी ऐसे करें तैयार, मिलेगी सफलता

UPSC Mains Exam की स्ट्रैटजी तैयार करने के ये हैं तरीके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 2 Jul 2018, 12:39 PM IST

UPSC Mains Exam Preparation tips and tricks

UPSC Mains Exam की स्ट्रैटजी ऐसे करें तैयार, मिलेगी सफलता

UPSC प्री एग्जाम के बाद अब अब UPSC Mains Exam 2018 की बारी है। UPSC की ओर से इस साल 782 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल वेकेंसी में पदों की संख्या कम है जिस वजह से मुख्य परीक्षा में कंपीटिशन काफी टफ रहने वाला है। ऐसे में अभ्यथी यदि सही स्ट्रैटजी के साथ तैयारी करें तो यूपीएससी मेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त कर सकते है। हम आपको बता रहे हैं कि यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्ट्रेटजी बनाने हेतु ट्रिक्स जो आपके बहुत काम आने वाली है।


जनरल स्टडीज पर करें ज्यादा फोकस
जनरल स्टडीज के लिए बेसिक्स को मजबूत बनाएं और आइसीएसई और एनसीईआरटी की किताबों की सहायता लें। एक टॉपिक की तैयारी क्वालिटी के साथ पूरी करने के बाद दूसरा टॉपिक शुरू करें। लिखने की खूब प्रक्टिस करें। रोजाना, हफ्ते और महीने में पूरा कोर्स रिवाइज करें जिससें पढ़ा हुआ अच्छी तरह याद रह पाएगा। आॅनलाइन या आॅफलाइन टेस्ट सीरीज भी देते रहें जिससें आपका मूल्यांकन होता रहेगा।


आॅप्शनल सब्जेक्ट अच्छी तैयारी करें
प्रीलिम्स के साथ ही आॅप्शनल सब्जेक्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए प्रीलिम्स खत्म होने का इंतजार नहीं करें। इससे आपका पूरा एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा। जीएस पेपर में कटने वाले मार्क्स की भरपाई आॅप्शनल सब्जेक्ट से हो सकती है। ऐसे में आप जो भी आॅप्शनल लें उसकी तगड़ी तैयारी करें। बेस्ट आॅप्शनल या स्कोरिंग आॅप्शनल जैसा कोई विकल्प नहीं है।


लिखने की प्रेक्टिस करें
जितना मजबूत तैयारी महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी एग्जाम में आंसर लिखना भी है। ऐसे में नोट्स बनाकर आप इसकी अच्छी प्रेक्टिस कर सकते हैं। इस तरह से शब्द सीमा और समय सीमा की भी आदत हो जाएगी। इसके लिए आप अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से हैंड रिटन नोट्स बनाएं। ऐसा करने से आपको अच्छे आंसर लिखने की कला आने समेत ही टॉपिक्स की नॉलेज भी बढ़ेगी। इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स हैं जिनसे रेफर करें और इन्हें फोल्डर में सेव करके हाथ से लिखकर नोट्स तैयार करें। आपको जो भी लिखना है उसकी जानकारी पहले ही ले लेवें। हमेशा टॉपिक पर ही लिखने की कोशिश करें। इसमें भी मुख्य टॉपिक पर ही लिखें और उसे विस्तार से समझाने की प्रेक्टिस करने के साथ ही उदाहरण भी दें। इसमें महत्वपूर्ण शब्दों और वाक्यों को अंडरलाइन जरूर करें। इसके लिए अप Insightsonindia वेबसाइट की मदद ले सकते है। यह वेबसाइट यूपीएससी मेंस की तैयारी में आपकी बहुत मदद कर सकती है। जबकि नोट्स बनाने के तरीके सीखने के लिए mrunal.org वेबसाइट आपकी काफी मदद कर सकती है। इसके अलावा टाइम मैनेजमेंट की प्रेक्टिस के लिए मॉक टेस्ट दें।