11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

120 साल पुराने ऐतिहासिक भवन आदमाबाद रेस्टहाउस को मिलेगा नया रूप

120 साल पुराने आदमाबाद रेस्ट हाउस के अब दिन फिरने वाले हैं। जल्द ही इस ऐतिहासिक भवन को खनिज न्यास निधि से संवारने का काम किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
120 साल पुराने आदमाबाद रेस्ट हाउस के अब दिन फिरने वाले हैं। जल्द ही इस ऐतिहासिक भवन को खनिज न्यास निधि से संवारने का काम किया जाएगा।

बालोद जिला मुख्यालय से लगे आदमाबाद में स्थित 120 साल पुराने रेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पर्यटन विभाग के बाद अब इस ऐतिहासिक भवन की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग ने संभाल ली है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज न्यास निधि से रेस्ट हाउस के उजड़े उद्यान को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। फुटपाथ को दुरुस्त किया गया है और परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। इस पर लगभग 21 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन 4 वर्षों से खंडहर पड़े रेस्ट हाउस को उपयोग में लाने की पहल कर रहे हैं।

तांदुला जलाशय के निर्माण के दौरान बना था

रेस्ट हाउस अंग्रेजों ने 1906 से 1912 के बीच तांदुला जलाशय के निर्माण के दौरान बनवाया था। तांदुला के निर्माण का निरीक्षण करने के लिए अंग्रेज इंजीनियर एडम स्मिथ यहीं से काम देखते थे। इसी उद्देश्य से गार्डन में एक टॉवर भी बनवाया गया था। अंग्रेजों के बाद मध्यप्रदेश शासनकाल से इसे शासन और पर्यटन विभाग रेस्ट हाउस के रूप में उपयोग करते आ रहे थे। यह नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों का पसंदीदा ठिकाना रहा। पर्यटन विभाग से अनुबंध के 15 साल पूरे होने के बाद इसे सिंचाई विभाग को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें :

तरौद-दैहान बायपास सड़क परियोजना 14 साल से फाइलों में

4 साल बाद शुरू हुआ मरम्मत का काम

पिछले 4 सालों से रेस्ट हाउस जर्जर अवस्था में था। सिंचाई विभाग के अनुसार भवन की नींव और दीवारें मजबूत हैं, लेकिन छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत पर अधिक खर्च आएगा। चरणबद्ध तरीके से संवारने की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में उद्यान और परिसर को ठीक किया जा रहा है। दूसरे चरण में भवन की मरम्मत कर इसे ठहरने और घूमने लायक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

पीपरछेड़ी अस्पताल जर्जर : पांच साल से मौत के साये में मरीजों का उपचार

उजड़े उद्यान की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जा रही

सिंचाई विभाग के ईई पीयूष देवांगन ने कहा कि आदमाबाद रेस्ट हाउस अब सिंचाई विभाग के अधीन है। उजड़े उद्यान की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जा रही है। आने वाले दिनों में भवन की भी मरम्मत कराने की योजना है।