लोक कल्याण की विभिन्न लगभग 300 प्रकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन की दिशा में प्रदेश में अन्तोदय सेवा केन्द्रों की स्थापना की प्रक्रिया को लगातार विस्तार दिया जाता रहेगा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों की ओर से की गई कुछ मांगों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बुखारपुर गांव में खेल स्टेडियम की स्थापना करने, मापदण्ड पूर्ण होने पर नवादा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय का दर्जा 12वीं तक किए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गौशालाओं के लिए ग्राम पंचायतों के खातों से नवादा गांव व मोहना गांव को 11-11 लाख रूपये और भूपानी, रसूलपुर खादर व मोठूका गांव को 5-5 लाख रूपये खर्च करने की अनुमति देने के भी उपायुक्त को निर्देश दिए।