19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद मौसम अपडेट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, तेज हवा भी चलने की संभावना

Farrukhabad weather forecast सीएसए कानपुर में मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के कोहरे छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने की जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
आग तापते राहगीर

Farrukhabad weather forecast चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री रह सकता है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। डेढ़ किलोमीटर की औसत गति से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शुक्रवार 20 दिसंबर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए इन तीन ऐप डाउनलोड करें, वरना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 20 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। उत्तर और परवर्ती दिशा से आने वाली हवाओं के कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध छाए रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।