
IMD alert for next 48 hours मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 48 घंटा के दौरान मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाएं अपना असर दिखाएंगी। ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर है। फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। वहीं आगामी बुधवार को 6 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम में अपना असर दिखाएंगी। ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री का न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा छाया हुआ है। लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बुधवार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। बुधवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर दिखाई पड़ रहा है। दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Published on:
10 Dec 2024 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
