
आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 10 मई से 12 मई के बीच कानपुर मंडल के आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। शुक्रवार को कानपुर मंडल के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप भी निकलेगी। शनिवार को 45% बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश होगी। जबकि रविवार को 61% बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है्। आसमान साफ रहेगा। आगामी 10 मई का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन और रात में करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 10 मई शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Published on:
09 May 2024 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
