31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD latest alert: 13 जून से 20 जून के बीच बादल गरजने के साथ होगी मानसून की झमाझम बारिश

IMD latest monsoon alert मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक तापमान 32 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 13 जून के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। फिर रुक-रुक कर लगातार बारिश होगी।

2 min read
Google source verification
13 जून से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD latest monsoon alert आईएमडी के अनुसार 13 जून तक सूर्य की तपन से लोगों को काफी परेशानी होगी। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के ऊपर रहेगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल बने रहेंगे। 13 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ तापमान में कमी आनी शुरू होगी। 20 जून तक बारिश का क्रम बना रहेगा। फर्रुखाबाद में 12 जून तक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहेगा। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर रहेगा। 13 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। 15 जून से मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच लड़ाई: पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने फांसी लगाई, दरोगा हैड कांस्टेबल निलंबित

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम की प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति किलो प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 11 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। बुधवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमाचल सकती है। जिस पर पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 12 जून का मौसम?

आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है‌।

कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। तापमान गिरने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 16 जून को 28 से 36 डिग्री तापमान के बीच 37 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 17 जून को 28 से 34 डिग्री तापमान के बीच 47 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार 18 जून को 27 से 34 डिग्री के बीच 45 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार 19 जून को 27 से 34 डिग्री तापमान के बीच 42 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।