17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Latest weather forecast: 3 अप्रैल को पहले पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पड़ेगा असर

IMD latest weather forecast about 3 April western disturbance मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 3 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर पर्वतीय क्षेत्र के साथ मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
आसमान में छाए रहेंगे बादल

IMD latest weather forecast about 3 April western disturbance मौसम वैज्ञानिक ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार 3 अप्रैल को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसका असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी भागों में भी पड़ेगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। किंतु बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 3 मार्च गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: जिलाधिकारी की घोषणा, 5 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल बंद, गुड फ्राइडे का भी अवकाश

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 3 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।