26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस, बदमाशों ने लूट के बाद युवक को मारी गोली
Play video

अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस, बदमाशों ने लूट के बाद युवक को मारी गोली

घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रजनेश चौहान लोहिया अस्पताल पंहुचे...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:09 AM IST

फर्रुखाबाद. जिले में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। रोजाना हर थाना क्षेत्र में कोई न कोई घटना हो रही है। इसी क्रम में बदमाशों ने अब स्कूटी से अपने गांव जा रहे युवक से जेवर और नकदी लूटकर उसे गोली मार दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

 

खेत की मिट्टी को लेकर था विवाद

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी रामकुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक साल पहले कल्लू भट्टा वालों ने मेरे मूल गांव बसेली के खेत से मिट्टी उठाई थी। सिलईया गांव के सूरजपाल सिंह के खेत के कोने से ट्रैक्टर निकलने से उमके खेत की मिट्टी का कटान हो गया। जिस पर सूरज का पुत्र रविन्द्र नुकसान का पैसा मांग रहा था। रात राजकुमार का 28 वर्षीय पुत्र गौरव पाण्डेय फर्रुखाबाद से ग्राम बसेली जा रहा था।

 

बदमाशों ने पैर में मारी गोली

जब वह सिलईया तिराहे पर पंहुचा तो रवीन्द्र पुत्र सूरज पाल, प्रदीप पुत्र लक्ष्मण और हीरालाल पुत्र प्रभु दयाल राजपूत मिले। तीनों ने गौरव को रोक लिया और मारपीट कर सोने की चेन, स्कूटी लूटने के साथ ही 60 हजार की नकदी भी लूट ली। जब वह भागने को हुआ तो उसे गोली मार दी। घायल गौरव को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली गौरव के पैर में मारी गयी थी। लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने प्रथम उपचार करने के बाद हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया।

 

विरोध पर मारी गोली

घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रजनेश चौहान लोहिया अस्पताल पंहुचे। पुलिस जांच में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घायल युवक शहर में रहता है। वह स्कूटी से गांव जा रहा था। रास्ते मे तीन लोगों ने मिलकर लूटपाट की है। विरोध पर गोली मार दी। जिन लोगो ने गोली मारी है उनसे जमीनी विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।