30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी वेदर अपडेट: आसमान से आग की बारिश, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, जानें कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिन में सूर्य की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ‌

2 min read
Google source verification

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जो काफी ऊंचाई पर रहेंगे। तेज गति में हवा भी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। प्रचंड गर्मी पड़ेगी। तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हीट वेव को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने अलर्ट किया है।

यह भी पढ़ें: इटावा में खजाना के लिए बच्चे का सर धड़ से अलग किया, तंत्र-मंत्र के बाद की गई हत्या

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 17 मई का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। भीषण गर्मी पड़ेगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सभा चल सकती है। 17 मई के दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने की संभावना है। रात को भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।