
उत्तर प्रदेश के इटावा में खजाना के लिए एक 8 वर्षीय बच्चे की बलि चढ़ा दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के पीछे सफाई कर रही मां को दुर्गंध ने विचलित कर दिया। वह जिधर से दुर्गंध आ रही थी। उधर को चल पड़ी। पुलिस को भी जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाया। तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। गड्ढे से 5 दिनों से गायब बच्चे का शव मिला जिसका असर धड़ से अलग था। मृतक परिजन ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। तीन लोग नामजद थे। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य पहले ही जेल में बंद है।
घटना 15 मई 2024 की है। मुलायम सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी सिरसा की मढै़या थाना जसवंत नगर ने तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र 8 वर्षीय ओम जी गायब हो गया। जिसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी। 20 अप्रैल को ओम जी का शव मिला था। मृतक परिजन ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा का रहने वाला लव कुश जो रिश्तेदारी में आया था। मुख्य आरोपी है, ने पूछताछ के दौरान घटना का खुलासा किया। जिसमें उसने दो अन्य के घटना में शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें मानसिंह 8 मई को अदालत में हाजिर हो गया था। जिसे रिमांड में लेने के प्रयास किया जा रहे हैं।
एसएसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी गंगा सिंह पुत्र छैल बिहारी निवासी सिरसा की मढै़या थाना जसवंत नगर इटावा को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की घटना के के पीछे के कारण के विषय में एसएसपी ने बताया कि तंत्र-मंत्र से गड़े हुए खजाने के लिए बच्चे की हत्या की गई थी। अभी और भी पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
16 May 2024 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
