11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शानदार लुक के लिए पहनें स्टाइलिश आइवियर, जानिए इन दिनों किन डिजाइन्स का है फैशन

सनग्लासेज के ट्रेंड पर गौर करें तो इन दिनों बटरफ्लाई, हार्ट और डिफरेंट शेप के ओवरसाइज्ड ग्लासेज की डिमांड बनी हुई है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jul 03, 2018

lifestyle,Health news,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

eyeglass, health news, lifestyle tips in hindi, lifestyle, fashion tips in hindi

इन दिनों युवाओं में आईग्लासेज का फैशन चल रहा है। इस फैशन के चलते यूथ नए एक्सपेरिमेंट्स करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हार्ट, बटरफ्लाई और ओवरसाइज्ड पैटर्न को अपनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इन दिनों आईग्लासेज में क्या नए ट्रेंड्स चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेः ICAR Agriculture Course exams 2018 - एडमिशन के लिए यहां देखे पूरी जानकारी

ये भी पढ़ेः RPSC Second Grade Teacher Recruitment - ऐसा आएगा Exam पेपर और ऐसे करें तैयारी

पॉपुलर और फैशनेबल ग्लासेज का ट्रेंड
एक स्टाइलिश आइवियर आपके लुक को कम्पलीट कर सकता है। ये सबसे पॉपुलर फैशन एसेसरीज हैं, जिसे यंगस्टर्स फेस कट के अकोर्डिंग कैरी कर रहे हैं। पिंकसिटी में टूरिस्ट भी स्टाइलिश आइवियर के जरिए अपना स्टाइल स्टेटमेंट दिखा रहे हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए ग्लासेज में काफी इनोवेशंस देखे जा सकते हैं। एक नजर स्टाइलिश ग्लासेज पर।

ये भी पढ़ेः IAS-IPS बनना होगा मुश्किल, UPSC के नियमों में बदलाव करेगी मोदी सरकार

सेलिब्रिटीज को कर रहे हैं फॉलो
सनग्लासेज के ट्रेंड पर गौर करें तो इन दिनों बटरफ्लाई, हार्ट और डिफरेंट शेप के ओवरसाइज्ड ग्लासेज की डिमांड बनी हुई है। पिछले दिनों पिंकसिटी आई रानी मुखर्जी ने यलो कलर ओवरसाइज्ड ग्लास कैरी किया था। इसी तरह एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर हार्ट शेप सनग्लासेज पहनती हैं। सिटी गल्र्स भी इन सेलेब्रिटीज को फॉलो कर रही हैं।

एवरग्रीन एविएटर
सनग्लासेज में एविएटर पैटर्न एवरग्रीन है। ये पैटर्न बॉयज और गल्र्स, दोनों को ही पसंद आता है। ज्यादातर फेस कट में ये पैटर्न सूट होता हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए इसमें कुछ नए कलर्स भी आ गए हैं। वहीं वैफेरर, राउंड, कैट आइ, ओवल, रेक्टैंगुलर, स्पोट्र्स, क्लबमास्टर, स्क्वॉयर और शील्ड शेप भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। गल्र्स कैट आइवियर पैटर्न को फॉलो कर रही हैं, ये स्टाइल चेहरे के शेप के मुताबिक काफी फबती है।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य