
फतेहपुर में गैंगरेप
फतेहपुर. सूबे की योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं, मगर हकीकत यह है कि यूपी में महिलाओं के साथ अपराध की घटनायें कम नहीं हो रही है । फतेहपुर के हुसेनगंज थाने के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया, वहीं गैंगरेप पीड़िता जब थाने पहुंची तो वहां से पुलिसवालों ने उसे भगा दिया ।
गैंगरेप पीड़िता पिछले एक सप्ताह से इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पीड़ित की माने तो गांव में एक युवक का मर्डर हो गया था, जिसमें गलत तरीके से उसके परिवार वालों को हत्या के मामले में फंसा दिया गया था, कुछ दिन पहले पीड़ित महिला के घर वालों की प्रयागराज हाईकोर्ट से बेल हो गई और इस खुन्नस में महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर के कई अंगों पर कांच से हमला भी किया। घटना की शिकायत करने जब पीड़िता थाने पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया।
मामले की शिकायत को लेकर पीड़िता थाने से एसपी की चौखट तक पर गुहार लगा चुकी है लेकिन कहीं पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और अब तो आरोपियों के डर से पीड़ित महिला परिवार समेत गांव तक छोड़ने को मजबूर है। वहीं जब इस मामले में हमने पुलिस से बात करनी चाही तो सभी इस मामले में चुप्पी साध गए।
BY- RAJESH SINGH
Updated on:
3 Apr 2019, 10:56 PM IST
Published on:
3 Apr 2019, 10:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.