30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र पूर्णिमा : 8 अप्रैल बुधवार को करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन का सारी अपूर्णता हो जाएगी पूर्ण

हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा का ये उपाय करेगा बड़ा चमत्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 6 Apr 2020, 11:48 AM IST

चैत्र पूर्णिमा : 8 अप्रैल बुधवार को करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन का सारी अपूर्णता हो जाएगी पूर्ण

चैत्र पूर्णिमा : 8 अप्रैल बुधवार को करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन का सारी अपूर्णता हो जाएगी पूर्ण

बुधवार 8 अप्रैल 2020 को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है, हिंदु नववर्ष लगने के बाद नये साल में पहली बार पूर्णिमा तिथि को पूर्ण चन्द्रमा के दर्शन होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा बुहत खास होती क्योंकि इसी दिन राम भक्त श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था, तभी से इस दिन "हनुमान जयंती" महापर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। चैत्र पूर्णिमा को जीवन की सभी अपूर्णताओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। अगर किसी के जीवन कोई अपूर्णता है तो उसे पूर्ण करने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय।

क्या आप नींद न आने की समस्या से परेशान है, आज ही करें ये उपाय

चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती पर करें ये रामबाण उपाय

1- चैत्र पूर्णिमा के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने मीठा जल अर्पित करके घी का दीपक जलाएं।

2- सफल दाम्पत्य जीवन के लिए चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती के दिन पति-पत्नी दोनों मिलकर पूर्ण चन्द्रमा को गाय के दूध का अर्ध्य दें। इससे दाम्पत्य जीवन में जीवन भर मधुरता बनी रहेगी।

3- सुखी जीवन, धन, ऐश्वर्य, मान-सम्मान, शत्रुओं पर विजयी, उत्तम स्वास्थ्य, लम्बी आयु एवं लोक श्रद्धा प्राप्त करने के लिए इस दिन हनुमान जी का सिंदुर से अभिषेक करके लाल चोला चढ़ाएं।

4- अगर किसी के जीवन में धन सम्बन्धी समस्याएं बार आती हो तो वे चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय पूर्ण चन्द्रमा को गाय के कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। चंद्रमा को अर्घ्य इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करते हुए दें।

मंत्र- "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"।।

5- चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के चित्र पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह सभी कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, इस उपाय से जीवन की सभी अपूर्णताएं पूर्ण होने लगेगी।

6- चैत्र पूर्णिमा के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर तरह की कामनाएं पूरी हो जाती है।

********