29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर में इस तरह हो रही क्रिसमस की तैयारी, देखें एक नजर

भारत समेत दुनियाभर में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस मनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। क्रिसमस 2022 दुनिया भर में इस साल कैसे मनेगा और क्रिसमस ट्री का क्या महत्व है जानने के लिए पढ़िये रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 18 Dec 2022, 7:56 PM IST

10.gif

क्रिसमस की तैयारी

भोपाल. भारत समेत दुनियाभर में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस मनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसके लिए लोग अपने अपने ढंग से तैयारी कर रहे हैं। इसमें क्या आम लोग, क्या व्यापारिक प्रतिष्ठान और क्या सरकारी गैर सरकारी संगठन कोई भी पीछे नहीं है। विभिन्न देशों के दूतावास में भी अलग-अलग ढंग से क्रिसमस आयोजन की तैयारी नजर आ रही है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।


बता दें कि 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय प्रभु यीशु का जन्मदिन यानी क्रिसमस मनाता है, इसके लिए प्रार्थना सभा से लेकर तमाम आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी और कई आयोजन पहले से ही शुरू हो जाते हैं। दुनिया में सबसे बड़ी आबादी ईसाई धर्म मानने वालों की है। इसलिए इसका आयोजन भी वृहद पैमाने पर होता है, जिसकी झांकी सोशल मीडिया पर जगह-जगह की तस्वीरों के रूप में दिख रही है।

ये भी पढ़ेंः Christmas 2022: क्रिसमस पर क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस, जानें इसकी वजह


क्या-क्या होता है क्रिसमस परः क्रिसमस पर ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं, केक काटते हैं। विभिन्न डिश बनाकर पार्टी करते हैं। इस दिन बच्चों को सांता क्लाज का भी इंतजार रहता है। सांता क्लाज प्राचीन समय के एक संत हैं, जो उपहार देते थे। अब भी क्रिसमस के दिन कई लोग सांता क्लाज जैसी वेशभूषा में सजे दिखाई देते हैं, ये अपने पास चॉकलेट और अन्य छोटे-मोटे उपहार बांटकर खुशियां भी मनाते हैं। इसलिए इस दिन बच्चों को सांता क्लाज का इंतजार रहता है कि सांता क्लाज आएंगे और उपहार देंगे।

ये भी पढ़ेंः हिंदुओं के लिए भगवा रंग का क्या है महत्व, जानें इसके पीछे का रहस्य

क्रिसमस ट्री का महत्वः ईसाई समाज में क्रिसमस ट्री को ईश्वर की ओर से दिए जाने वाले लंबे जीवन के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है। इस समाज में मान्यता है कि घर में क्रिसमस ट्री सजाने से घर के बच्चों की आयु लम्बी होती है। इसी वजह से हर साल क्रिसमस डे पर ईसाई समाज के लोग क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। इसके लिए आकर्षक लाइटिंग करते हैं।