श्रद्धालु इस दिन गंगा मैया के तट पर बैठकर स्नान करने के बाद विधि विधान से गंगाजी और शिव जी की विशेष पूजा आराधना करते हैं, हजारों आटे के दीपक जलाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करते हैं। इस दिन जो भी मनुष्य श्रद्धापूर्वक मां गंगा जी एवं भगवान शिवजी की विशेष पूजा एवं अभिषेक करने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न का दान करते हैं, उनके पिछले 7 जन्मों में जाने अंजाने में हुए पाप कर्मों का नाश हो जाता है।