अगर कोई साधक अष्टमी की रात्रि में माता महागौरी की पूजा कामना पूर्ति के लिए करते हैं तो शुभ परिणाम कुछ ही दिनों में मिलने लगते हैं। साधक पूजा में अगर संभव हो तो गुलाबी रंग कपड़े पहनकर पूजन करें, क्योंकि माता महागौरी ग्रहस्थ आश्रम की देवी मानी जाती है, जिन्हें गुलाबी रंग जो कि प्रेम का प्रतीक है, बहुत पसंद है। पूजा में गाय के घी दीपक ही प्रयोग करें।