3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

March 2022 Festival calendar- मार्च 2022 की त्यौहार लिस्ट, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

festival calender : मार्च 2022 के पर्व, त्यौहार व व्रत
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Feb 2022, 4:58 PM IST

March 2022 Hindu festival calender

festival calender of March 2022

March Festival List 2022: साल 2022 का दूसरा महीना यानी फरवरी चंद दिनों बाद खत्म होने वाला है, इसके बाद मार्च शुरु हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, अब मार्च 2022 में महाशिवरात्रि व्रत,होली,रंग पंचमी,रंग पंचमी,शीतलाष्टमी,पापमोचनी एकादशी सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्योहार आएंगे।

हिंदू धर्म में हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन काफी पावन माना गया है। इस माह महाशिवरात्रि से लेकर होली आदि मुख्य त्योहार आते हैं। 17 फरवरी 2022 से शुरु हुआ ये माह 18 मार्च तक रहेगा, इसके बाद चैत्र माह का कृष्ण पक्ष शुरु हो जाएगा। हर हिंदू माह के अलग अलग देवताओं की पूजा की तरह ही फागुन में प्रहलाद और नृसिंह भगवान की पूजा के साथ ही शिवजी और कामदेकी की भी पूजा की जाती है।

तो आइये जानते हैं कि मार्च 2022 में कौन-कौन से मुख्य व्रत और त्यौहार आएंगे-

मार्च (दिनांक) 2022 - साप्ताहिक वार - त्यौहार

01 मार्च - मंगलवार - महाशिवरात्रि व्रत

02 मार्च - बुधवार - स्नानदान श्राद्ध अमावस्या

04 मार्च - शुक्रवार - चंद्रदर्शन, फुलरिया दोज

06 मार्च - रविवार - विनायकी चतुर्थी व्रत

14 मार्च - सोमवार - आमलकी, रंगभरी एकादशी

15 मार्च - मंगलवार - गोविंदा द्वादशी, प्रदोष व्रत

17 मार्च - बृहस्पतिवार - व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन

18 मार्च - शुक्रवार - होली, बंसतोत्सव, स्नानदान पूर्णिमा

20 मार्च - रविवार - भाई दोज

21 मार्च - सोमवार - गणेश चतुर्थी व्रत

22 मार्च - मंगलवार - रंग पंचमी

23 मार्च - बुधवार - एकनाथ छठ

24 मार्च - बृस्पतिवार - भानु सप्तमी

Must Read- Hindu Calendar: किस हिंदू माह के कौन से देवता या देवी?

25 मार्च - शुक्रवार - शीतलाष्टमी (बसोरा)

28 मार्च - सोमवार - पापमोचनी एकादशी

29 मार्च - मंगलवार - प्रदोष व्रत

30 मार्च - बुधवार - शिव चतुर्दशी व्रत, वारुणी पर्व

31 मार्च - बृहस्पतिवार - श्राद्ध अमावस्या

ऐसे जाने 14 मार्च 2022 के इन त्यौहारों का शुभ मुहूर्त-

- महाशिवरात्रि व्रत, मंगलवार 01 मार्च 2022
भगवान शिव का सबसे महत्वपूर्ण पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप मेंं आता है। ऐसे में इस साल 2022 में ये तिथि मंगलवार 1 मार्च को पड़ रही है, जिसके चलते ये पर्व इस दिन मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि 2022 : शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि मंगलवार, 01 मार्च की सुबह 03 बजकर 16 मिनट से बुधवार, 02 मार्च की मध्य रात 01 बजे तक रहेगी। इस दौरान पंचग्रहों के संयोग से कई शुभ योग का निर्माण हो रहा हैं। पंडित उपाध्याय के अनुसार इस बार शिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र में परिधि नामक योग रहेगा और इस योग के बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। जबकि परिध योग के ठीक बाद से शिव योग भी शुरू हो जाएगा। वहीं शिव पूजन के समय केदार योग का निर्माण होगा।

Must Read - Maha shivratri Jyotish: चमक जाएगी आपकी किस्मत, महाशिवरात्रि पर अपनाएं भगवान शिव की पूजा के ये उपाय

- आमलकी / रंगभरी एकादशी, सोमवार 14 मार्च 2022
आमलकी / रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान विष्णु के अलावा भगवान शंकर से भी है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा बाबा विश्वानाथ की नगरी वाराणसी में होती है।

रंगभरी एकादशी तिथि और मुहूर्त
: एकादशी तिथि आरंभ- 13 मार्च, रविवार प्रातः 10 बजकर 21 मिनट पर
: एकादशी तिथि समाप्त- 14 मार्च, सोमवार दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर
: रंगभरी एकादशी का शुभ मुहूर्त आरंभ- 14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से
: रंगभरी एकादशी का शुभ मुहूर्त समाप्त-14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक
: रंगभरी एकादशी उदयातिथि के अनुसार 14 मार्च को मनाई जाएगी।


- होलिका दहन,शुक्रवार 17 मार्च 2022
होली का त्योहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है, फिर इसके अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी।

- 2022 का शुभ मुहूर्त
इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा।

Must Read- GajKesri Yog : गुरु व चंद्र के प्रभाव से बना ये योग,जानें कैसे करता है आपकी कुंडली को प्रभावित

IMAGE CREDIT: patrika

- शीतलाष्टमी (बसोरा), शुक्रवार 25 मार्च 2022
मां शीतला का स्वरूप अत्यंत शीतल है और कष्ट-रोग हरने वाली हैं. ***** इनकी सवारी है और हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते हैं. मुख्य रूप से इनकी उपासना गर्मी के मौसम में की जाती है। इनकी उपासना का मुख्य पर्व "शीतला अष्टमी" है। इस बार शीतला अष्टमी का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।

Must Read- Year 2022 Festival List- साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

- पापमोचनी एकादशी, सोमवार 28 मार्च 2022
पापमोचनी एकादशी को लेकर मान्यता है कि भगवान विष्णु की साधना-आराधना के लिए समर्पित इस एकादशी के दिन विधि-विधान से व्रत रखने पर साधक के सभी प्रकार के पाप दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

रविवार, 27 मार्च 2022 दिन रविवार को शाम 06 बजे से एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। जिसका समापन सोमवार, 28 मार्च 2022 को दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के चलते यह पर्व 28 मार्च 2022 को मनाया जाएगा।

पापमोचनी एकादशी पारणा मुहूर्त : मंगलवार, 29 मार्च 2022 : 06 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 43 मिनट तक
कुल अवधि :2 घंटे 28 मिनट