14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त नवरात्र में इस काम को करने से कोई भी इच्छा नहीं रहेगी अधूरी, धन की होने लगेगी वर्षा

gupt navratri में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए एक बार कर लें ये उपाय हर इच्छा हो जायेगी पूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 5 Jul 2019, 12:30 PM IST

gupt navratri durga mantra

गुप्त नवरात्र में इस काम को करने से कोई इच्छा नहीं रहेगी अधूरी

इस साल 2019 में आषाड़ मास की गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) 3 जुलाई से शुरू हो गई है जो नवमी तिथि 10 जुलाई 2019 तक रहेगी। अगर इस गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा भवानी की कृपा पाना चाहते हैं हो तो 9 दिनों तक मां दुर्गा के माता के इन इच्छित कामना पूर्ति मंत्रों का जप करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। संतान सुख, रोग, दरिद्रता, धन आदि की प्राप्ति इन मंत्रों के जप से होने लगती है।

धन प्राप्ति के लिए- घर का मुखिया या परिवार के अन्य सदस्य धन संबंधी समस्याओं परेशान हो तो गुप्त नवरात्र में किसी भी दिन माँ दुर्गा के इस शक्तिशाली मंत्र की कम से कम 5 माला का जप करेंगे तो धन प्राप्ति के रास्ते स्वतः मिलने लगेंगे।

मंत्र
ॐ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः।
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

संतान प्राप्ति के लिए- गुप्त नवरात्र में उपवास रखकर पति-पत्नी दोनों ही सुबह-शाम मां दुर्गा के मंदिर में जाकर इस मंत्र का 3-3 माला जप करें। मां दुर्गा की कृपा से अवश्य ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मंत्र
ॐ सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

दुःख-कष्टों के नाश के लिए- परिवार में अगर कोई दुःखी या परेशान हो तो गुप्त नवरात्रि में अष्टमी तिथि को मंत्र 3 माला का जप करने से माँ की कृपा से सब ठीक हो जाता है।
मंत्र
ॐ शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

स्वस्थ शरीर- स्वास्‍थ्य और धन के साथ ऐश्वर्य से भरपूर जीवन की कामना है तो माँ दुर्गा के इस स‌िद्ध मंत्र का जप 108 बार रोज करें।

मंत्र

ॐ ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

5- मोक्ष प्राप्ति के लिए- जीवन मृत्यु चक्र से बचना चाहते हैं यानी की मोक्ष प्राप्‍त‌ि के ल‌िए गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के इस मंत्र का जप करने से जन्म-मृत्यु के बंधन से छुटकारा मिल जाता है।

मंत्र

ॐ सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते।
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

********