हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का भी बड़ा महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए होता है लेकिन इसे कम उम्र की लड़कियां भी रख सकती हैं। इस तीज में भगवान गणेश, शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। इस व्रत को निर्जल रहकर किया जाता है और रात में भगवान शिव और माता पार्वती के गीत और भजन कर जागरण किया जाता है।