आषाड़ मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी ( kalahasti ) मनाई जाती है, जो 25 जून दिन मंगलवार को है। इस दिन भगवान शिव के बाबा कालभैरव स्वरूप का विशेष पूजन करने का विधान है। कालाष्टमी को भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कालभैरव की पूजा के अलावा मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाबा कालभैरव का इस विधान से पूजन अर्चन किया जाएं तो पूजा करने वाले को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।